झंडूता: झंडूता के धराड़सानी में दो प्रवासी कर्मचारियों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया
झंडूता के धराड़सानी में दो प्रवासी कर्मचारियों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेन्द्र सिंह और सुनील ओडियाल ने बताया कि 31 मई की रात देवराज और हरवंश ने नशे की हालत में उन पर हमला कर दिया और क्वार्टर का दरवाजा तोड़ दिया। झंडूता थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।