धौलपुर: वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा आज, सुबह 9 बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 आज जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक पारी में होगा। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की