बखरी: बखरी में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
बखरी में अग्निशमन विभाग के द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व अग्निशमन विभाग के भगवान पासवान ने किया। यह रैली अनुमंडल मुख्यालय से शकरपुरा चौक काली स्थान चौक होते हुए पुनः प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर ग्रामीण और स्कूली बच्चों के बीच मॉक ड्रिल कराया गया।