होशंगाबाद नगर: पवारखेड़ा में चोरों ने मंदिर से भगवान की प्रतिमा, दीपक व तांबे के लोटे चुराए, मामला दर्ज
नर्मदापुरम में चोर अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं भगवान की मूर्तियां और सामान को चुरा रहे। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत इटारसी रोड स्थित पवारखेड़ा में श्री ठाकुर जी मंदिर से लड्डू गोपाल और बलदाऊ जी की प्रतिमा, पंचमुखी दीपक, तांबे के लोटे चुरा ले गए। सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुजारी और ग्रामीण जब मंदिर पहुंचे तो बाल गोपाल, बलदाऊ जी की प्रतिमा गायब दिखी।