बिछिया: बिछिया ब्लॉक के थाना खटिया का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी राजेश रघुवंशी
बिछिया विकासखंड के थाना खटिया का पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने औचक निरीक्षण किया गया। 15 जून सोमवार को दोपहर 12 बजे इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर- कार्यालय,अपराध रिकॉर्ड, मालखाना, हवालात और शस्त्रागार का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और शासकीय संपत्तियों की की समीक्षा कर निर्देश दिए l