चाईबासा: पेपर लीक और बेरोजगारी से युवाओं का भविष्य अंधकारमय, केंद्र सरकार जवाब दे : कांग्रेस
छात्रों एवं युवाओं से जुड़े लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने , भर्ती प्रक्रियाओं में विलंब , बढ़ती बेरोजगारी तथा वर्तमान शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था की विफलताओं के विरुद्ध राज्यव्यापी प्रेसवार्ता के निमित्त मंगलवार को प०सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय के संयोजन में प्रेसवार्ता आयोजित की गई