नवाबगंज: बाराबंकी में महिला शक्ति का प्रदर्शन: 33% आरक्षण पर सम्मेलन, पदयात्रा के बाद किया पुतला दहन
बाराबंकी में जिला पंचायत सभागार में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं के अधिकार और 33 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है।