उन्नाव: उन्नाव के थाना अचलगंज क्षेत्र में कृष्णा कलेक्शन में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Unnao, Unnao | Oct 19, 2026 उन्नाव जिले के थाना अचलगंज क्षेत्र में स्थित कृष्णा कलेक्शन में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से आग की लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया।