बारां: जिला कलेक्टर ने तेल फैक्ट्री स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज और सड़कों की मरम्मत का निरीक्षण कर बारीकी से जायजा लिया
Baran, Baran | Apr 30, 2025 जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को शहर में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज एवं सड़कों की मरम्मत का निरीक्षण कर निर्माण कार्याे की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुसार हो।