बारां: बाबजी नगर में अज्ञात व्यक्ति ने कार के शीशे तोड़े, पीड़ित कार मालिक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की
Baran, Baran | Apr 30, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के बाबाजी नगर में एक बार फिर अज्ञात बदमाश ने कार के शीशे तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना बीती रात की है, जब भूपेंद्र पंकज के घर के सामने खड़ी कार के शीशे पत्थर से फोड़ दिए गए। पीड़ित भूपेंद्र पंकज ने बुधवार को यह जानकारी दी।