बारां: बारां के बंबोरी में हनुमान मंदिर में चोरी, देर रात चोरों ने उड़ाए ज़ेवरात और नकदी
Baran, Baran | Apr 29, 2025 बारां के बंबोरी में हनुमान मंदिर में चोरी: देर रात चोरों ने उड़ाई ज़ेवरात और नकदी। बारां जिले के बंबोरी में स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हुई। चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर के महंत को सुबह 4 बजे चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया.