कुर्था: फरार अभियुक्तों पर कुर्था पुलिस का शिकंजा, चार भेजे गए न्यायिक हिरासत
Kurtha, Arwal | Jul 8, 2026 कुर्था थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि अलग-अलग कांड संख्या के अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद, नागेंद्र कुमार ,अभियुक्त गोपाल प्रसाद गुप्ता,मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपित लंबे समय से फरार थे।