शिवपुरी नगर: शिवपुरी में खाकी शर्मसार: चालान के नाम पर ₹5000 की मांग, विरोध करने पर युवक की पिटाई
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में पुलिस की बर्बरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिवपुरी पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले हिमांशु उर्फ मानू बड़िया ने पुलिसकर्मियों पर बेवजह मारपीट करने और गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। बुधवार को दोपहर 2 बजे पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।