मुंगावली: मुंगावली में रविवार को भी मिलेगा खाद, किसानों के लिए उर्वरक वितरण केंद्र खुले रहेंगे
मुंगावली क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रशासन ने शनिवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए रविवार 7 जून को भी उर्वरक वितरण का कार्य जारी रहेगा। कृषि विभाग के निर्देश पर मुंगावली डबल लॉक केंद्र और सेवा सहकारी समितियां किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए कार्यरत रहेंगी।