मिहींपुरवा: गूढ़ चौराहे के पास खड़े ट्रक में बस की हुई भिड़ंत, हादसे में एक यात्री की हुई मौत और 10 यात्री हुए घायल
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे गूढ़ पेट्रोल पंप निकट पुलिया के पास लुधियाना से चलकर बढ़नी बॉर्डर जा रही प्राइवेट बस अचानक कोहरे के कारण खड़ी ट्रक में टकरा गई जिससे बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया