देहरादून: बीजेपी मुख्यालय देहरादून में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा, दिल्ली में भाजपा की आज होगी हाई लेवल मीटिंग
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने बताया कि दिल्ली में भाजपा की बैठक होगी। बैठक में निकाय, पंचायत, और आगामी उपचुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। उन्होने बताया कि बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।