🚨 बलिया में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़! एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार 🚨
बलिया: एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों पर चलाए जा रहे 'क्रैक डाउन' अभियान के तहत थाना बांसडीहरोड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी! 💥
बांसडीह रोड तिराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्करों को घेरा। घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
📌 मुख्य बातें:
घायल अभियुक्त: कयामुद्दीन उर्फ राजू (28 वर्ष, निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा) — पैर में गोली लगी, सदर अस्पताल में भर्ती।
दूसरा अभियुक्त: दीपक अंसारी (40 वर्ष, निवासी अहमदपट्टी, रसड़ा) — मौके से गिरफ्तार।
बरामदगी: 01 अवैध तमंचा (.315 बोर), कारतूस और 01 अवैध चाकू।
अपराधियों और गौ-तस्करों के खिलाफ बलिया पुलिस का सख्त रुख जारी! 🚔⚡
#BalliaPolice #UPPolice #PoliceEncounter #CrimeNews #BalliaNews #ActionMode #BreakingNews