फतुहा: बिहटा सरमेरा पथ पर सैदनपुर ओवर ब्रिज के पास बालू लदे ट्रक के इंजन में लगी आग
Fatwah, Patna | Jan 25, 2026 बिहटा सरमेरा पथ पर सैदनपुर ओवर ब्रिज के पास बालू लोड ट्रक के इंजन में आग लग गई है। इस पथ पर आने जाने वाले वाहनों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया है। फायर ब्रिगेड की वाहन ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रतीत होता है कि ट्रक की इंजन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है।