फतुहा: फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन से पहले हुआ हवन पूजन
Fatwah, Patna | Jan 25, 2026 फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों में शिक्षण संस्थानों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन से पूर्व हवन पूजन किया गया है। हवन पूजन के उपरांत मां सरस्वती की प्रतिमा को छात्र-छात्राओं ने नाचते, गाते, जयकारा लगाते हुए जलाशय में विसर्जन करने का काम किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा सभी स्थापित मूर्तियों को 25 जनवरी तक विसर्जित करने का निर्देश दिया गया है।