फतुहा: सिकंदरपुर गांव के पास अभा टेक एकेडमी का उद्घाटन हुआ
Fatwah, Patna | Jan 24, 2026 शनिवार को बिहटा सरमेरा पथ पर सिकंदरपुर गांव के पास अभा टेक अकादमी का उद्घाटन काफी धूमधाम से किया गया है। आभा टेक ग्रुप के अध्यक्ष अवनीश कुमार की माता राज कुमारी देवी के हाथों फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर आभा टेक अकादमी की उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के राजर्षि विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर श्याम किशोर मौजूद रहे।