फतुहा: पुनाडीह पंचायत में स्वावलंबन परियोजना के तहत दो दुकानों का शुभारंभ किया गया
Fatwah, Patna | Jan 25, 2026 पुनाडीह पंचायत में स्वालंबन परियोजना के तहत दो दुकानो को रविवार को शुभारंभ किया गया है। एक्शन एंड एसोसिएशन एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान से स्वालंबन परियोजना के तहत बने दो दुकानों का शुभारंभ किया गया है। पुनाडीह पंचायत के मुखिया मनोज यादव ने दोनों दुकान का फीता काटकर शुभारंभ किया है। मौके पर स्वालंबन परियोजना के जिला समन्वय कुमारी वैष्णवी मौजूद रही है।