गुमला: गुमला में अपराधियों का आतंक: कहीं ₹2.5 लाख की लूट, तो कहीं महिला से चेन छीनी
Gumla, Gumla | May 24, 2026 शहर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामलों में एक ओर जहां शांति नगर में घर में घुसकर मारपीट करते हुए ढाई लाख रुपये लूट लिए गए। वहीं दूसरी ओर जशपुर रोड पर बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से चैन छीनकर फरार हो गए। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस जांच में जुट गई है।