हमीरपुर: बड़ा चौराहा नेशनल हाईवे 34 के किनारे खड़ी बसों को सीज कर मंडी समिति परिसर में कराया गया खड़ा
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के बड़ा चौराहा में नेशनल हाईवे 34 के किनारे खड़ी कई बसों को ए आर टी ओ व क्षेत्राधिकारी की संयुक्त कार्यवाही के तहत सीज कर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में खड़ा कराया गया है। यह जानकारी शनिवार को तीन बजे मिली है।