कानपुर: कल्याणपुर थाना के अकबरपुर गांव में दबंग ने आत्महत्या की धमकी देकर जमीन पर किया कब्जा, ग्रामीणों ने किया विरोध
कल्याणपुर थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव में बीते कई दशकों से गांव में होली जल रही है । लेकिन इस वक़्त दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीण ने मंगलवार 9:30 बजे बताया कि दबंग व्यक्ति ने होली की जमीन पर कब्जा कर रखा है। जब भी ग्रामीण उससे जगह खाली करने की बात करते हैं तो वह आत्महत्या की धमकी देकर वहां से भगा देता है।