सुजानगढ़: हनुमान जन्मोत्सव पर लाल ध्वजाओं से सजा सुजानगढ़, निकली विशाल शोभायात्रा
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुजानगढ़ शहर लाल रंग में रंगा नजर आया। वेंकटेश्वर मंदिर से निकली विशाल शोभायात्रा में हजारों महिलाएं, पुरुष और युवा हाथों में लाल ध्वजाएं थामे उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वीर हनुमान मंदिर पहुंचेगी।