नवाबगंज: DM के सख्त निर्देशों के बावजूद बाराबंकी में सड़क सुरक्षा पर लापरवाही, सफदरगंज-दरियाबाद मार्ग झाड़ियों से घिरा
बाराबंकी में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।सफदरगंज-दरियाबाद मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे झाड़ियों की कटाई और सफाई के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।