मैनपुरी: गल्ला मंडी के पास अज्ञात चोरों ने डीसीएम से घी के कार्टून की चोरी की, चालक ने थाने में की शिकायत
दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कासगंज निवासी डीसीएम चालक अमन कुमार गाजियाबाद से लखनऊ घी के कार्टून लोड करके जा रहा था। जैसे ही वह मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास पहुंचा तभी अज्ञात चोरों द्वारा डीसीएम का तिरपाल काट कर उसमें से 20 से 25 घी के कार्टून चोरी कर लिए। वहीं चालक को जानकारी होने पर उसने मंगलवार की सुबह थाने मे शिकायत कर कार्रवाई की मांग।