मेरठ: नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर मेरठ लाया गया, धर्म परिवर्तन के आरोप में युवक पकड़ा, साथी फरार
Meerut, Meerut | May 10, 2026 मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-सी ब्लॉक में शनिवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक पर नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर मेरठ लाने और धर्म परिवर्तन की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, उसका एक साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गय