गोपालगंज: भोजपुरवा गांव में कर्ज का पैसा मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, सदर अस्पताल में भर्ती
जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में कर्ज में दिए गए पैसा मांगने पर युवक को कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।