गोपालगंज: ठंड के कारण जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 8वीं तक 18 जनवरी तक बंद रहेंगे: डीएम का आदेश
गोपालगंज में शीतलहर के कारण जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सी एच ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 18 जनवरी तक नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया है। गुरुवार को सुबह 10 बजे डीएम ने बताया कि 16 से 18 जनवरी तक कक्षा 8 तक की सभी निजी और सरकारी विद्यायल बंद रहेगा।