हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ एनडीपीएस कोर्ट के न्यायाधीश ने नशा तस्करी के दोषी को सुनाई 20 वर्ष की कारावास की सजा
हनुमानगढ़ एनडीपीएस कोर्ट के न्यायाधीश ने बुधवार को एक नशा तस्कर को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई 2019 को सदर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी लखबीर सिंह ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी विनोद कुमार के कब्जे से 1750 नशीली गोलियां बरामद की थी।