महोबा: दबंगों की पिटाई से घायल जाहिद की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 कांशीराम कॉलोनी में दबंगों की पिटाई से घायल जाहिद की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी में डीजे और शराब के नशे में हो रहे हुड़दंग का विरोध करने पर दबंगों ने जाहिद और उनके परिवार के साथ मारपीट की थी। गंभीर हालत में उन्हें झांसी रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।