हमीरपुर: हमीरपुर जनपद के प्रभारी मंत्री ने विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, प्राकृतिक खेती को किसानों के लिए लाभकारी विकल्प बताया
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यालय के अम्बेडकर पार्क में सूचना विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित जनकल्याणकारी योजना