कुशलगढ़: खाद कालाबाजारी पर कृषि विभाग का शिकंजा, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
कुशलगढ़ क्षेत्र में यूरिया, डीएपी एवं अन्य रासायनिक उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहायक कृषि निदेशक छगनलाल दामा ने कृषि आदान विक्रेताओं को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूरिया का विक्रय निर्धारित दर 266.50 रुपये प्रति 45 किलोग्राम बैग पर ही किया जाए!