25 साल से पक्की सड़क का इंतजार, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
मुरैना जिले की पोरसा तहसील के मौजा किचौल स्थित गुमान सिंह का पुरा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर करीब 3 किलोमीटर कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पिछले 25 वर्षों से कच्ची है और बरसात के दिनों में कई जगह कट जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।
आवेदन में बताया गया है कि सड़क खराब होने के कारण लोगों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि बरसात के समय सड़क खराब होने से गांव के बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है और उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। उनका दावा है कि सड़क निर्माण के लिए पहले भी कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि गुमान सिंह का पुरा में बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति परिवार निवास करते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराकर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करने की मांग की है।
#मुरैना #morena #सड़क #सांसद #स्कूल