पहाड़ी: जुरहरा रोड पर फर्नीचर की दुकान में बालश्रम का मामला, पुलिस ने नाबालिग को कराया मुक्त; संचालक पर दर्ज हुआ केस
कामां में फर्नीचर की दुकान पर बालश्रम करा रहे एक नाबालिग बालक को मुक्त कराया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ (IPS) के निर्देशन में की गई।पुलिस ने दुकान संचालक आरिफ पुत्र हबीब के खिलाफ बालश्रम कराने के आरोप में मामला दर्ज किया है।मुक्त कराए गए बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर संरक्षण में भेज गया।गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।