भोरे: भोरे थाना में पुलिस महानिदेशक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में SHO सहित पुलिस कर्मियों ने लिया भाग,दिशा निर्देश को सुना
भोरे थाना पर पुलिस महानिदेशक पटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसएचओ अनिल कुमार के अलावे सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। इस दौरान ऑनलाइन कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने ध्यान से सुना। इस कार्यक्रम में पुलिस को अपने कर्तव्यों का निर्वहन, अपराध नियंत्रण,कांड अनुसंधान का निपटारा आदि पर चर्चा हुई ।