भोरे: लामी चौर के पास पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में भेजे गए आरोपी
भोरे थाने की पुलिस ने लामी चौर के पास कार्रवाई कर शराब सेवन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पूर्व दोनों लोगों की पुलिस ने मेडिकल चेकअप कराई। शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। शराब सेवन के आरोप में जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनमें राजघाट के उपेंद्र बैठा और फुलवरिया थाना के मझौलिया निवासी सूरज कुमार शामिल हैं।