भोरे: हाहा पुल के पास पुलिस ने कार्रवाई कर सात बोतल शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, एक बाइक भी की जब्त
भोरे थाना क्षेत्र के हाहा पुल के पास पुलिस ने कार्रवाई कर 7 बोतल शराब के साथ एक बाइक को जब्त करते हुए शामिल 3 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि है हाहा पुल के रास्ते शराब तस्कर गुजरने वाले हैं। जहां पुलिस ने घेराबंदी की पुलिस को देख सभी भागने लगे। जहां पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सभी लोगों को पकड़ लिया।