भोरे: जगतौली व हाहा पुल चेकपोस्ट के पास हुई कार्रवाई में दो ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त,2 ट्रक चालक हुए गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली एवं हाहा पुल चेक पोस्ट के पास थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में बुधवार को की गई कार्रवाई में दो ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया गया। वहीं दो ट्रक चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कुल मात्रा 1641.06 लीटर विदेशी शराब बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश से शराब की खरीदारी कर पटना ले जा रहे थे।