सिरसा में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, डीएमसी अस्पताल पर पथराव!
-परिजनों का दर्द छलका—“इस अस्पताल ने हमारा बेटा मार दिया”।
इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और अस्पताल प्रशासन से इंसाफ की मांग की। गुस्साए लोगों ने अस्पताल पर पत्थर भी बरसाए।
अब सवाल है—क्या इलाज में लापरवाही हुई? अगर हुई तो जिम्मेदार कौन? परिजनों को कार्रवाई और न्याय का इंतजार है।