सतना के सिटी कोतवाली पुलिसकर्मी की दबंगई की तस्वीरें सामने आई है, आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने गरीब रिक्शे वाले को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया । जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा । घटना होने से मौके पर भीड़ लग गई । पुलिसकर्मी का नाम राम नरेश दहिया बताया जा रहा है । सोमवार की दोपहर 1 बजे एक राहगीर ने घटना वीडियो बनाकर वायरल कर दिया ।