विजय सिंह ने गुरुवार रात 9 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में तेज रफ्तार का कहर सामने आया है। टाउनशिप निवासी गुलाब सिंह और रोहित गुर्जर जिम से घर लौट रहे थे, तभी आरपीएस कॉलोनी में उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार अज्ञात लोग वाहन को गली में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उप जिला चि