चकरनगर: मूसलाधार बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी, किसानों के चेहरे खिले
मध्य रात्रि से बुधवार सुबह 10 बजे तक हुई मानसून की पहली मूसलाधार बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। काले घने बादलों के साथ बीती मध्य रात्रि से शुरू हुई बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।भीषण गर्मी से बेहाल ग्रामीणों को इस बारिश से तुरंत राहत मिली। वहीं 10 घण्टे से लगातार रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हो रही है।