नगरी: जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक किया योग
Nagri, Dhamtari | Jun 21, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत नगरी के सांस्कृतिक भवन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। योग दिवस के इस विशेष आयोजन में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।