खंडवा नगर: *शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कंठ कोकिला लता मंगेशकर को सद्भावना मंच सदस्यों ने गीतों के माध्यम से किया याद*
*कंठ कोकिला लता मंगेशकर को सद्भावना मंच सदस्यों ने गीतों के माध्यम से किया याद* खंडवा। मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय पर सर्वकालिक महान महिला गायिका, बॉलीवुड की कंठ कोकिला और सबसे प्रिय प्रतिष्ठित आवाज, भारत की महान गायिका लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर मंच सदस्यों व्दारा उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच प्रमोद जैन ने कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर की आवाज़ सिर्फ उनकी ही पहचान नहीं है। उनकी आवाज़ के दिव्य स्पर्श से रसों को, भावों को भारतीय संगीत के तमाम राग-रागनियों को चेहरों में ढलते महसूस किया जा सकता है। लता मंगेशकर के गाये सैकड़ों गी