बहरोड़: बहरोड में रहस्यमयी हालात में युवक की मौत, देव नगर के पास बेहोश मिला, अस्पताल में तोड़ा दम
Behror, Alwar | Jun 2, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक बहरोड़-अलवर रोड पर देव नगर गांव के पास बेहोशी की हालत में मिला था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मंगलवार को दोपहर बारह बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।