पेण्ड्रा: जनगणना 2027 में GPM जिला बना प्रदेश में नंबर-1, 100% लक्ष्य हासिल किया
राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत छत्तीसगढ़ में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य तेजी से जारी है। इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जानकारी के अनुसार, GPM जिले ने अपने सभी 528 मकान सूचीकरण ब्लॉकों का कार्य सफलतापूर्वक पूराकिया