देसूरी: सादड़ी में परशुराम महादेव मंदिर मार्ग की टूटी सड़क पर विवाद, PWD व वन विभाग में खींचतान, ₹45 लाख मंजूर होने के बाद भी अटकलें
Desuri, Pali | Sep 23, 2025 सादड़ी से परशुराम महादेव तक जाने वाली सड़क और पुल की स्थिति खराब है। वही मंगलवार शाम 5 बजे ग्रामीणों ने कहा की रास्ता क्षतिग्रस्त है और पुल पर बनी रपट भी टूट चुकी है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सावन माह में ट्रस्ट मंडल और भक्तों को भरोसा दिया था कि भाद्रपद के बाद पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है।