बेरो: बेड़ो प्रखंड के घाघरा पंचायत के कोकड़े गांव में पांच जंगली हाथियों ने दो किसानों को फसलो को रौंद कर व खाकर बर्बाद किया
Bero, Ranchi | Mar 16, 2024 घाघरा पंचायत के कोकड़े गांव में पांच जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान जंगली हाथी ने इसी गांव के दो किसान दीपक मुंडा के मटर व अनूप मुंडा के गेहूं व आम बागवानी को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया। इस घटना से गांव लोगो में दहशत व्याप्त है।